Ayodhya Verdict: केजरीवाल से लेकर कुमार विश्वास तक जानिए किस नेता ने क्या बोला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश हैं। इसके अलावा कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े और शिया वक्फ बोर्ड के दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि निर्मोही अखाड़े को ट्रस्ट में जगह देने की अनुमति को स्वीकार कर लिया गया है। जानिए इस फैसले पर दिल्ली-एनसीआर से आ रही हैं कैसी प्रतिक्रियाएं....
अरविंद केजरीवाल
सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट की बेंच के पांचों जजों ने एकमत से आज अपना निर्णय दिया। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। कई दशकों के विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया। वर्षों पुराना विवाद आज खत्म हुआ। मेरी सभी लोगों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।
सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद SC की बेंच के पाँचों जजों ने एकमत से आज अपना निर्णय दिया। हम SC के फ़ैसले का स्वागत करते हैं। कई दशकों के विवाद पर आज SC ने निर्णय दिया। वर्षों पुराना विवाद आज ख़त्म हुआ। मेरी सभी लोगों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 9, 2019
कुमार विश्वास
है राम के वजूद पर हिंदोस्तां को नाज, अहले नज़र समझते हैं उनको इमाम ए हिंद!
“गिरा अरथ जल बीचि सम कहिअत भिन्न न भिन्न।
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 9, 2019
बंदउँ सीता राम पद जिन्हहि परम प्रिय खिन्न॥”❤️
बोलिए मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जय😢🙏
(इस जयकार के बाद “मर्यादा” शब्द को दोबारा ज़रूर दोहराइए, पालन कीजिए अन्यथा इस समय छलक उठे ख़ुशी के आँसुओं के साथ न्याय नहीं होगा )
#AYODHYAVERDICT
कपिल मिश्रा
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: मंदिर वहीं बनेगा, राम जन्मभूमि की पूरी जमीन रामलला को मिली, 500 साल बाद आखिर जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनेगा।
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला :
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 9, 2019
"मंदिर वहीं बनेगा"
"राम जन्मभूमि की पूरी जमीन रामलला को मिली"
500 साल बाद आखिर जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनेगा
🙏