फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayodhya ram janm Bhoomi Poojan to be broadcast live in Delhi LED screens to be installed in 70 Vidhan Sabha

अयोध्या में भूमि पूजन का दिल्ली में होगा लाइव प्रसारण, 70 विधानसभा में लगाए जाएंगे एलईडी स्क्रीन

Tue, 04 Aug 2020 12:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Aug 2020 12:58 AM IST
सार

-दिल्ली प्रदेश भाजपा पांच अगस्त को ऐतिहासिक दिन बनाने की तैयारी में, 70 विधानसभा में लगाए जाएंगे एलईडी स्क्रीन
-मंगलवार को अयोध्या के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने चुनाव बूथ पर दीप वितरित करेंगे

विज्ञापन
Ayodhya ram janm Bhoomi Poojan to be broadcast live in Delhi LED screens to be installed in 70 Vidhan Sabha
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर दिल्ली में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने व के लिए दिल्ली में तैयारी भी चल रही है। भाजपा ने तो सभी विधानसभा में अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन का लाइव प्रसारण की तैयारी की है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा है कि कल (बुधवार) को दीपोत्सव मनाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाए। मंदिर के पुजारियों से भी विशेष पूजन समारोह करने को कहा गया है। भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर दीप वितरित करेंगे। जिला व मंडल अध्यक्षों से भी हर घर में दीया पहुंचाने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा भूमि पूजन समारोह को ऐतिहासिक बनाने की मुहिम में जुटी है। 5 अगस्त करे दिल्ली के सभी 70 विधानसभा में एलईडी लगाई जाएगी। जहां भाजपा नेता लाइव प्रसारण देखेंगे। इसके साथ ही कई भाजपा नेता अपने-अपने स्तर पर भी एलईडी लगा रहे हैं ताकि आसपास के लोगों को भूमि पूजन में शरीक करा सकें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह क्षण हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। भूमि पूजन के पावन अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दीप जलाएंगे। अपने सम्बन्धियों को भी दीप जलाने के लिये प्रेरित करेंगे। 
विज्ञापन


शिलान्यास के भूमि पूजन समारोह का कार्यक्रम विभिन्न टीवी चैनलों पर लाईव दिखाया जायेगा जिसे सभी कार्यकर्ता स्वंय देखेंगे व दूसरे लोगों को भी इसे देखने के लिय प्रेरित करें। 5 अगस्त का यह ऐतिहासिक दिन आने वाले समय में एक ऐसी इबारत लिखेगा जिसे सदियों तक आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। इस ऐतिहासिक क्षण को गौरवशाली बनाना हम सभी का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
दिल्ली भाजपा की तरफ से आज (मंगलवार) शाम 4 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या के नाम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिल्ली भाजपा के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि 5 अगस्त को 500 वर्षों के संघर्ष का सपना चरितार्थ होने जा रहा है और श्री राम मंदिर भूमि पूजन का साक्षी प्रत्येक देशवासी बनने जा रहा है। उधर व्यापारिक संगठनों ने भी दीपोत्सव मनाने का एलान किया है तो मंदिर के पुजारियों ने भी विशेष अनुष्ठान के साथ मंदिर में पूजन समारोह आयोजित करेंगे। राम मंदिर भूमि पूजन का साक्षी प्रत्येक देशवासी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed