{"_id":"fb040e6bb08a641b9540b6c61115501c","slug":"awadh-assam-express-commotion-for-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध असम एक्सप्रेस में पानी के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध असम एक्सप्रेस में पानी के लिए हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध-असम एक्सप्रेस में पानी खत्म होने पर यात्रियों ने सोमवार को गाजियाबाद स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों को समझाकर ट्रेन दिल्ली रवाना करने की कोशश की पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। फिर अफसरों और यात्रियों में जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
यात्रियों ने करीब आधे घंटे तक ट्रेन आगे नहीं बढ़ने दी। बाद में दिल्ली स्टेशन पर पानी की व्यवस्था कराने के आश्वासन पर यात्रियों ने ट्रेन को आगे बढ़ने दिया।
विज्ञापन
यात्रियों के मुताबिक न्यू तिनसुकिया से बिहार-दिल्ली के रास्ते लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस में रविवार रात को ही पानी खत्म हो गया था। बरेली से ही वे टीटीई से पानी के इंतजाम की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मगर पानी का इंतजाम न होने से उनका गुस्सा भड़क गया। बरेली स्टेशन के अधिकारियों ने मुरादाबाद में पानी भरने का आश्वासन दिया जबकि मुरादाबाद से अमरोहा और अमरोहा से गाजियाबाद का आश्वासन दे दिया गया।
दोपहर करीब 3:15 बजे ट्रेन गाजियाबाद पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़नी शुरू होती तभी यात्री चेन पुलिंग कर उसे रोक देते।
ट्रेन के स्टाफ ने अफसरों को सूचना दी। जीआरपी, आरपीएफ अफसरों के साथ-साथ डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन यात्री नहीं माने और पानी का इंतजाम होने तक ट्रेन को आगे नहीं चलने देने पर अड़ गए।
करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद दिल्ली पहुंचने पर पानी मिलने का आश्वासन देकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
सात से फिर शुरू होगी हापुड़ शटल
हापुड़-गाजियाबाद पैसेंजर का संचालन सात फरवरी से दोबारा शुरू होगा। कोहरे से इसका संचालन 6 जनवरी तक रद्द था। उधर, कोहरा हटने के बावजूद कई ट्रेनों का शेड्यूल नहीं सुधरा है।
सोमवार को हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 13:12 घंटे, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 1:20 घंटे, नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस 1:25 घंटे, आनंद विहार-हातिया एक्सप्रेस 2:15 घंटे लेट रहीं। दिल्ली-सुल्तानपुर सद्भावना एक्सप्रेस 1:40 घंटे, गोमती 2:15 घंटे लेट रहीं।
ए ग्रेड का स्टेशन और पानी का इंतजाम नहीं
गाजियाबाद स्टेशन ए ग्रेड में शामिल है। यहां प्रतिदिन 220 ट्रेनों का संचालन होता है। बावजूद इसके स्टेशन पर ट्रेनों में पानी भरने का इंतजाम नहीं है। सोमवार को हुई घटना में भी इसलिए हंगामा ज्यादा बढ़ गया।