{"_id":"68850c030b2791ff5507888e","slug":"average-of-13-cases-of-car-theft-registered-per-day-in-delhi-in-first-half-2025-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन 13 कार हो रहीं चोरी: दिल्ली में जनवरी से अबतक 2468 मामले सामने आए, पढ़ें आकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दिन 13 कार हो रहीं चोरी: दिल्ली में जनवरी से अबतक 2468 मामले सामने आए, पढ़ें आकड़े
Sat, 26 Jul 2025 10:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:44 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में इस साल के जवनरी 2025 की पहली छमाही में प्रतिदिन कार चोरी के 13 मामले सामने आए हैं। लेकिन कार चोरी के मामलों में गिरावट आई है।
विज्ञापन
कार चोरी करता युवक
- फोटो : AI Photo
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में 2025 की पहली छमाही में प्रतिदिन कार चोरी के औसतन 13 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हालांकि, दिल्ली में 2025 की पहली छमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कार चोरी के मामलों में गिरावट देखी गई। आधिकारिक पुलिस आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष एक जनवरी से 15 जुलाई के बीच राष्ट्रीय राजधानी में कार चोरी के कुल 2,468 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 2,732 था, जो लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस गिरावट का कारण रात्रि गश्त में वृद्धि, वाहन चोरी के प्रमुख स्थानों पर सादे कपड़ों में टीम की तैनाती में वृद्धि तथा विभिन्न जिलों में वाहन चोरी निरोधक दस्तों (एएटीएस) द्वारा सक्रिय खुफिया जानकारी एकत्र करना बताया।
विज्ञापन