फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   autorikshaw and taxi drivers who help accident victims will get reward of 2 thousand rupees

दिल्लीः अगर दुर्घटना में पीड़ित की मदद करेंगे तो मिलेगा दो हजार रुपए का ईनाम

Thu, 11 Aug 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
autorikshaw and taxi drivers who help accident victims will get reward of 2 thousand rupees
सतेन्द्र जैन

दिल्ली में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद दिल्ली सरकार नींद से जागी है। सरकार, हादसों का शिकार होने वाले लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटोरिक्शा व टैक्सी ड्राइवरों के लिए एक नई योजना बना रही है, जिसके तहत उन्हें 2 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसका कारण बताया कि ऑटोरिक्शा या टैक्सी ड्राइवर पीड़ित तक एंबुलेंस से भी पहले पहुंच सकते हैं। यही नहीं पुलिस कंट्रोल रूम वैन के बाद जो सबसे पहले पीड़ित तक पहुंच सकता है वह ऑ‌टोरिक्शा ही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के हरिनगर थाना इलाके में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने सड़क पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। अगर उसे समय से इलाज मिल जाता तो उस व्यक्ति की जान बच सकती थी, लेकिन किसी भी राहगीर ने पुलिस को सूचना देकर इंसानियत का परिचय देना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। सड़क दुर्घटना की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हरिनगर थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर अज्ञात टैंपो चालक की तलाश तेज कर दी है।

पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़क दुर्घटना बुधवार सुबह 5.40 बजे की है। पुलिस को सूचना 6.40 बजे दी गई थी। मूलरूप से पश्चिमी बंगाल का रहने वाला मतीबुल (35) तिहाड़ गांव में किराये पर अकेला रहता था और ई-रिक्शा चलाता था। बुधवार सुबह अजंता सिनेमा के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान मालवाहन टैंपो ने उसे जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक फरार हो गया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टक्कर के बाद मतीबुल कूड़े के ढेर के पास गिरा पड़ा था। अगर मतीबुल को समय से इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों में टक्कर मारने वाला टैंपो कैद हो गया है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed