{"_id":"8b5c518564f3ad4a79185b7a72cc781c","slug":"automatic-meter-reading-of-electricity-from-august-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त से होगी बिजली की ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त से होगी बिजली की ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 19 May 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
कारपोरेशन अगस्त माह से आनलाइन मीटर रीड़िग सिस्टम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विद्युत बिलों की रीडिंग ऑनलाइन कारपोरेशन के कंट्रोलिंग कंप्यूटर सिस्टम पर पहुंच जाएंगी।
विद्युत उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग और बिलों में गड़बड़ी में संशोधन के लिए भी आफिसों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
इसी आधार पर बिल जेनरेट होगा और बिल को उपभोक्ता की मेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। यदि बिल में गड़बड़ी है तो उपभोक्ता मेल पर संबंधित एक्सईएन को शिकायत भेजकर समाधान भी करा सकेगा।
आत्रे ने बताया कि मध्य अगस्त से शुरू होने वाले प्रथम चरण में इसका लाभ इंडस्ट्रीज और महानगर के कंज्यूमर को मिलेगा। इसके बाद कामर्शियल और फिर ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ता इसका फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन
संभाग में हर महीने मीटर और बिल संबंधी 17 सौ से ज्यादा शिकायतें आती हैं, जबकि प्रदेश में इनकी संख्या 18 लाख से ज्यादा है। योजना तीन चरणों में पूरी होगी।
विज्ञापन