{"_id":"68877fa230498a5f4205c6b6","slug":"auto-thief-beaten-to-death-in-rk-puram-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-99111-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आरके पुरम में ऑटो चुराने वाले अपराधी की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आरके पुरम में ऑटो चुराने वाले अपराधी की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
- आरके पुरम पुलिस ने ऑटो मालिक के चचेरे भाई व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया
- मृतक बदरपुर थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आरके पुरम थाना इलाके में ऑटो के मालिक के चचेरे भाई और उनके दोस्तों ने एक अपराधी राजकुमार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ऑटो मालिक के चचेरे भाई सुशील कुमार (22) व उसके दोस्त अमित (19) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने ऑटो चुरा लिया था जिसको ट्रेस करते हुए ऑटो मालिक व उनके दोस्त उस तक पहुंच गए थे। मृतक राजकुमार बदरपुर इलाके का घोषित अपराध था।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि हनुमान मजदूर कैंप, सेक्टर-3, आर.के. पुरम निवासी सुशील कुमार ने 30 मई 2025 को ऑटो चोरी होने की शिकायत आरके पुरम थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि हनुमान मजदूर कैंप, सेक्टर-3, आर.के. पुरम के पास सड़क किनारे से उसके भाई का ऑटो चोरी हो गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही थी। इससे अलावा उसने ऑटो चोरी होने की जानकारी चालकों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी। उसके परिचित ऑटो चालक दोस्त मंजीत चावला ने ऑटो को राजकुमार नामक व्यक्ति द्वारा सीएनजी पंप, रिंग रोड, सरोजिनी नगर पर गैस भरवाते देखा। राजकुमार ने भागने की कोशिश की, मगर अन्य ऑटो चालकों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। मंजीत ने सुशील को सूचित किया। इसके बाद सुशील, उसका दोस्त अमित और अन्य लोग राज कुमार को हनुमान मजदूर कैंप, आरके पुरम ले आए, जहां उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
बेहोश होने के बाद पीडि़त को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंचे बेटे सौरभ ने पिता को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। राज कुमार की उपचार के दौरान 2 जून 2025 को मृत्यु हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों मंजीत चावला उर्फ पाजी, अभिषेक शुक्ला उर्फ आशीष पंडित, अनिल कुमार और अमन (सभी ऑटो चालक) के रूप में पहचान की है। आरके पुरम पुलिस ने 24 जुलाई को दो आरोपी आरोपी अमित और सुशील को पकड़ लिया है।