{"_id":"61d37ab1b52ba6f5b47052dc07c017ad","slug":"auto-rickshaw-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में सफर करते हैं तो ये जानते रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में सफर करते हैं तो ये जानते रहें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में रीप्लेसमेंट पॉलिसी में बिना लाइसेंस बैज के परमिट जारी नहीं करने के फैसले को परिवहन विभाग वापस ले सकता है। परिवहन विभाग इस संबंध में बैठकेंभी कर चुका है।
विज्ञापन
विभाग के इस फैसले से महिला ऑटो मालिकों समेत करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। मगर यह व्यवस्था सिर्फ पुराने 55 हजार ऑटो परमिट पर ही लागू होगी। फिलहाल रीप्लेसमेंट पॉलिसी के तहत बिना लाइसेंस बैज के परमिट देने पर रोक लगी है।
विज्ञापन
अब 15 साल पुराने ऑटो को स्क्रैप करने के रीप्लेसमेंट पॉलिसी के तहत दोबारा ऑटो लेने पर परिवहन विभाग ने नई परमिट पॉलिसी लागू कर सकता है। मसलन स्क्रैप करने के बाद उसे ही परमिट जारी किया जाएगा जिसके पास ऑटो परमिट होगा।
विज्ञापन
नतीजतन पांच हजार से ज्यादा ऑटो परमिट धारकों को दोबारा ऑटो वापस नहीं मिलता। इनमें 16 सौ से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। लेकिन बीते दिनों परिवहन विभाग ने इसमें बदलाव का संकेत दिए हैं।