फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto Rickshaw fare go high in delhi after lok sabha elections 2019

दिल्ली में महंगी होने जा रही ऑटो की सवारी, केजरीवाल सरकार पहले ही ले चुकी है फैसला

Sun, 19 May 2019 02:20 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 19 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Auto Rickshaw fare go high in delhi after lok sabha elections 2019
दिल्ली में ऑटोरिक्शा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली शहरवासियों के लिए ऑटो की सवारी अब डेढ़ रुपए प्रति किलोमीटर महंगी होने वाली है। इस बाबत दिल्ली सरकार भी फैसला ले चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि दिल्ली सरकार दो किलोमीटर के लिए मौजूदा 25 रुपए के बेस फेयर को 1.5 किलोमीटर के लिए 25 रुपये करने को मंजूरी दे चुकी है, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते नया फेयर स्लैब लागू नहीं हो सका।

विज्ञापन


जानकारी है कि जैसे ही चुनाव आचार संहिता खत्म होगी दिल्ली में ऑटो किराया डेढ़ रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ जाएगा। बता दें कि दिल्ली सरकार ने शहर में चलने वाले करीब 90,000 ऑटो के लिए मौजूदा आठ रुपये प्रति किलोमीटर की दर में डेढ़ रुपये के इजाफे की सिफारिशों को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


दिल्ली परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आचार संहिता खत्म होने के बाद ऑटो किराये के संशोधन के लिए अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है। ऐसे में यह तय हो गया है कि दिल्ली सरकार द्वारा मार्च में मंजूर ऑटोरिक्शा के संशोधित किराये को लोकसभा चुनाव आचार संहिता खत्म होने के तुरंत बाद अधिसूचित कर लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed