{"_id":"64170290a01e236f710c8761","slug":"auto-driver-himself-caught-the-robber-and-handed-him-over-to-the-police-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ऑटो चालक ने खुद ही लूट करने वाले बदमाश को दबोचा, किया पुलिस के हवाले; सवारी बनकर बैठा था शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ऑटो चालक ने खुद ही लूट करने वाले बदमाश को दबोचा, किया पुलिस के हवाले; सवारी बनकर बैठा था शातिर
Sun, 19 Mar 2023 06:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Mar 2023 06:09 PM IST
सार
सामान बरामद होने के बाद पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रामपुरा हरिनगर निवासी राजन के रूप में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजौरी गार्डन इलाके में एक ऑटो चालक ने एक दिन पहले लूटपाट करने वाले बदमाश को खुद ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सवारी बनकर बैठे बदमाश ने चालक का गला दबाकर उससे नकदी और अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गया था। पीड़ित अपने स्तर पर बदमाश की तलाश में जुट गया। अगले दिन पार्क के पास बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से पीड़ित का पर्स बरामद कर लिया। तिहाड़ गांव हरिनगर का रहने वाला ध्रुव कुमार कलस्टर बस चलाता है। पार्ट टाइम में वह किराए पर ऑटो चलाता है।
विज्ञापन
ध्रुव ने बताया कि 16 मार्च की रात वह ऑटो चलाकर राजौरी गार्डन की ओर जा रहा था। सुभाष नगर से आगे बढ़ने पर एक युवक मिला। जिसने उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर चलने के लिए कहा। साथ ही वहां से वापस आने की बात कही। वह सवारी को लेकर अस्पताल गया और फिर उसे उसी जगह पर छोड़ दिया। जहां से उसे लेकर गया था। ध्रुव ने सवारी से पैसे मांगे। उसने कहा कि वह पैसे लेकर आ रहा है। ध्रुव इस दौरान मोबाइल देखने लगा। आरोपी पीछे से चालक के पास आया और उसका गला दबा दिया। बेहोश होने के बाद बदमाश उसके जेब से पर्स लूटकर फरार हो गया। पर्स में रुपये के अलावा उसके दस्तावेज थे।
विज्ञापन
होश में आने के बाद ध्रुव अपने घर चला गया। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। ध्रुव अगले दिन उस इलाके में बदमाश की तलाश करने लगा। वुडलैंड पार्क के पास उसे बदमाश दिख गया। पीड़ित बदमाश के पास पहुंचकर उससे अपना पर्स मांगा। लेकिन बदमाश उसपर डंडे से हमला कर दिया और जोर जोर से चिल्लाने लगा। पीड़ित बदमाश को पकड़ कर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर गश्त कर रहा पुलिसकर्मी वहां पहुंच गया और दोनों को अपने साथ लेकर थाने पहुंचा। जहां ध्रुव ने पुलिस को बताया कि पकड़ा गया बदमाश ने एक दिन पहले उसके साथ लूटपाट की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पेंट के जेब की तलाशी ली। उसके जेब से ध्रुव का पर्स मिला। जिसमें पैसे के अलावा उसके दस्तावेज थे। सामान बरामद होने के बाद पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रामपुरा हरिनगर निवासी राजन के रूप में हुई। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर उसके आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।