{"_id":"5f9da8b68ebc3e9b8a15aae2","slug":"auto-driver-going-for-govardhan-parvat-parikrama-killed-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जा रहे ऑटो चालक को चाकुओं से गोदा, साथी को बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जा रहे ऑटो चालक को चाकुओं से गोदा, साथी को बुरी तरह पीटा
Sat, 31 Oct 2020 11:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:41 PM IST
सार
- ऑटो में रगड़ लगने पर बाइक सवार दो युवकों से हुई थी कहासुनी
- गंभीर हालत में घायलों को दिल्ली स्थित सफदरजंग किया गया रेफर
विज्ञापन
crime
- फोटो : sociol media
विस्तार
फरीदाबाद सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में दो युवकों ने मोटरसाइकिल पर ऑटो की रगड़ लगने की बात पर गोवर्धन की परिक्रमा लगाने मथुरा जा रहे ऑटो चालक को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया व उसके साथी को बुरी तरह पीटा। घायल को बीके अस्पताल में लाया गया, जहां से सफदरजंग रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसके साथी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-29 निवासी नारायण पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त बसेलवा कॉलोनी निवासी कन्हैया ऑटो चलाते हैं। शुक्रवार शाम को वह दोनो ऑटो में सवार होकर गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा जाने के लिए निकले थे। सेक्टर-17 बाईपास के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनका ऑटो टकरा गया। बाइक पर दो युवक सवार थे। उन्होंने नारायण और कन्हैया को गाली देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यह देख आसपास लोग जमा हो गए, उन्होंने बीचबचाव कर सभी को वहां से वापस भेज दिया। झगड़ा होने के बाद नारायण और कन्हैया ने गोवर्धन जाने का विचार छोड़ ऑटो में सीएनजी डलवाकर वापस लौटने का मन बनाया। आरोप है कि ओल्ड फरीदाबाद के नजदीक उन्हें वही मोटरसाइकिल वाले युवक खड़े मिले। उनमें से एक के हाथ में चाकू था, दूसरे के हाथ में डंडा।
विज्ञापन
चाकू से युवक ने कन्हैया पर कई बार वार किए जबकि दूसरे ने नारायण को डंडे से पीटा। भीड़ होती देख हमलावर ऑटो चालकों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने नारायण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हमला करने वाले एक युवक की पहचान पुलिस ने ओल्ड फरीदाबाद निवासी अमन के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।