फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto driver and his friend Sexual harassment with Foreign woman in Gurugram

केन्या की महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने जबरन शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 19 Jul 2019 09:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 19 Jul 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Auto driver and his friend Sexual harassment with Foreign woman in Gurugram
प्रतीकात्मक फोटो
गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाना इलाके में केन्या मूल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात सहारा मॉल से द्रोणाचार्य मेट्रो के लिए ऑटो लिया। 
विज्ञापन


ऑटो चालक व उसके दोस्त ने उसे सेक्टर-5 क्षेत्र में लाकर जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी उसे सीआरपीएफ चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर शुक्रवार को सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शीतला कॉलोनी निवासी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  पुलिस अधिकारियों केन्या मूल की 30 वर्षीय महिला करीब एक साल पहले टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आई थी। वह लक्ष्मी नगर में किराये पर रहकर दिल्ली में नौकरी कर रही थी। बृहस्पतिवार को वह सहारा मॉल स्थित क्लब में आई थी। 

रात करीब तीन बजे एमजी रोड से घर जाने के लिए उसने ऑटो किया। ऑटो में चालक समेत एक अन्य युवक सवार था। महिला के अनुसार दोनों उसे बहाने से सेक्टर-5 क्षेत्र की ओर ले गए और वहां एक मकान में ले जाकर बंद कर लिया। 

आरोपियों ने महिला को जबरन शराब पिलाकर नशे में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के मुताबिक आरोपी एक दूसरे को संतोष व सद्दाम नाम से पुकार रहे थे। शुक्रवार अलसुबह नशे की हालत में महिला को सीआरपीएफ चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। 

सड़क किनारे नशे की हालत में विदेशी महिला को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। 

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक आरोपी चालक सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed