फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Authority will build 50 e-charging stations in Noida

Noida: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, शहर में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन बनवाएगा प्राधिकरण

Sun, 20 Oct 2024 01:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 20 Oct 2024 01:26 PM IST
सार

नोएडा प्राधिकरण शहर में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि जिन जगहों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, उनका सर्वे कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Authority will build 50 e-charging stations in Noida
ई-चार्जिंग स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा प्राधिकरण शहर में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रहा है। प्राधिकरण अबकी बार ये चार्जिंग स्टेशन किसी एजेंसी को न देकर खुद लगवाएगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि जिन जगहों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, उनका सर्वे कर लिया गया है। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि ई-वाहनों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जिन जगहों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, उसे लेकर एक बार सर्वे हो चुका है। एक बार और सर्वे कर लोकेशन को अंतिम रूप दिया जाएगा। ये स्टेशन सभी मेट्रो स्टेशन, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सहित मुख्य सड़कों पर बनाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिनों में इसको लेकर बैठक होगी। इसके बाद एक डीपीआर तैयार कर आला अधिकारियों को दिखाकर मंजूरी ली जाएगी। 
विज्ञापन


प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद
पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। साथ ही प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार भी इस संबंध में नीति बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed