फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atul subhash like suicide case in delhi businessman puneet khurrana Suicide after making video wife allegation

दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसा केस: कारोबारी ने 59 मिनट का वीडियो बनाकर दी जान, पत्नी-ससुराल वालों से था परेशान

Wed, 01 Jan 2025 03:42 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jan 2025 03:42 PM IST
विज्ञापन
Atul subhash like suicide case in delhi businessman puneet khurrana Suicide after making video wife allegation
पुनीत खुराना की मां - फोटो : X @ANI
बेंगलुरु के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसा मामले सामने आया है। मॉडल टाउन इलाके में एक 40 साल के शख्स ने 54 मिनट का वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान पुनीत खुराना के रूप में हुई है। पुनीत ने फंदे लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम 4.18 बजे आत्महत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पुनीत खुराना (40) बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था। उसके गले पर रस्सी का निशान था, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसे BJRM अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामान पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनीत खुराना की मौत के बाद उनके परिवार ने उनकी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक की बहन का कहना है, "पुनीत की पत्नी मनिका पाहवा, उनकी बहन और माता-पिता ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और परेशान किया। 

करीब 59 मिनट की एक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें पुनीत ने अपने साथ हुए उत्पीड़न का विवरण दिया है। महिला ने पुनीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया था। मृतक पुनीत की मां ने कहा कि वह (पुनीत की पत्नी) उसे प्रताड़ित करती रहती थी। मैं उसके लिए न्याय चाहती हूं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पुनीत खुराना था रेस्टोरेंट कारोबारी 
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक पुनीत का पत्नी मनिका से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। परिवार का आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर उनके बेटे ने खुदकुशी की है।

 

आठ साल पहले हुई थी पुनीत और मनिका
पुनीत और मनिका की आठ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दंपती के बीच विवाद रहने लगा था। पत्नी दो साल पहले पुनीत को छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद पुनीत और मनिका ने आपसी सहमति से तलाक का केस दाखिल कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed