फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam-2024: Second phase exam tomorrow, preparations complete

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 : दूसरे चरण की परीक्षा आज, 27 शहरों के 29 केंद्रों पर तैयारियां पूरी

Sun, 17 Nov 2024 07:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 07:35 AM IST
सार

नौवीं से बारहवीं तक के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है, वहां सुबह और शाम, दो पालियों में परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam-2024: Second phase exam tomorrow, preparations complete
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के दूसरे चरण की परीक्षा 17 नवंबर (रविवार)  को 27 शहरों के 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है। नौवीं से बारहवीं तक के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है, वहां सुबह और शाम, दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। प्रवेश-पत्र के लिंक आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं। 

विज्ञापन


दृष्टिबाधित विद्यार्थी के साथ सहायक
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि राइटर (सहायक) आवेदक से निचली कक्षा का छात्र होना चाहिए। सहायक को अनिवार्य रूप से स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा ।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर परीक्षा
कौशांबी, मथुरा, चंडीगढ़, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, गाजियाबाद, बुलंदशहर, देवरिया, बांदा, लखनऊ, फैजाबाद (अयोध्या), गोंडा, रायबरेली, सहारनपुर (कक्षा 11 और 12), मुजफ्फरनगर, बागपत (कक्षा 11 और 12), शामली (कक्षा 11 और 12), मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, नोएडा, फरीदाबाद, शिमला, सिरमौर और बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण जानकारी

  • बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित एक ही लिखित परीक्षा होगी
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा
  • प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में विसंगति होने पर अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर जाएं
  • प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे, इसलिए केवल नीला या काला बॉल पॉइंट पेन लेकर जाएं
  • परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे
  • किसी भी प्रकार के नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) का प्रावधान नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed