फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atul Maheshwari on November nine scholarship exam -2014.

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2014 नौ नवंबर को

Sat, 08 Nov 2014 12:54 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 08 Nov 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari on November nine scholarship exam -2014.
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2014 गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में नौ नवंबर रविवार को आयोजित होगी। नौवीं-10वीं, 11वीं-12वीं और अंडर ग्रेजुएट तीन कैटेगरी में होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा कुल 75 अंकों की होगी।
विज्ञापन


प्रश्न-पत्र के पहले खंड में 60 अंकों के बहुविकल्पीय सवाल होंगे। बहुविकल्पीय प्रत्येक सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है।

पेपर के दूसरे खंड में परीक्षार्थियों को किसी विषय पर 150 शब्दों में एक टिप्पणी लिखनी होगी। टिप्पणी के 15 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा के पहले भाग में करेंट अफेयर्स, गणित और तार्किक सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा में नहीं कोई निगेटिव मार्किंग
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षार्थियों को परीक्षा की समयसीमा 75 मिनट के अंदर सभी सवालों के जवाब देने होंगे। इसलिए परीक्षार्थी सभी सवालों को हल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को स्कूल-कॉलेज आईकार्ड और अंकतालिका की प्रति साथ लानी होगी। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए गाजियाबाद से करीब 3000 आवेदन फार्म प्राप्त हुए, लेकिन ज्यादातर फार्म में शैक्षिक दस्तावेज पूरे नहीं होने, सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों द्वारा आवेदन फार्म और अधूरे फार्म को निरस्त कर दिया गया।

नौ नवंबर को सुबह 9.30 बजे से परीक्षा केंद्र में एंट्री
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा नौ नवंबर को गाजियाबाद में गाजियाबाद पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर में आजाद पब्लिक स्कूल और हापुड़ में एसडीए मिशन स्कूल में आयोजित होगी।


परीक्षार्थियों की केंद्र में एंट्री नौ नवंबर को सुबह 9.30 बजे से होगी। निर्धारित समय के बाद किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पेपर सुबह 10.30 बजे शुरू होकर 11.45 बजे तक चलेगा।

परीक्षा में गाजियाबाद में कुल 948 परीक्षार्थी, हापुड़ में 621 और बुलंदशहर में 390 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed