फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempted kidnapping after a fight at a high-profile school, police detain four minors

Delhi: हाई प्रोफाइल स्कूल में झगड़े के बाद अपहरण की कोशिश, पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा

Sat, 25 Oct 2025 10:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Oct 2025 10:00 PM IST
सार

सीआर पार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित छात्र को सकुशल बचा लिया और चार नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Attempted kidnapping after a fight at a high-profile school, police detain four minors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 स्थित केआर मंगलम स्कूल में छात्रों के बीच हुए झगड़े ने खतरनाक मोड़ ले लिया, जब एक छात्र को पिस्टल के बल पर अपहरण करने की कोशिश की गई। सीआर पार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित छात्र को सकुशल बचा लिया और चार नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र उदय (बदला हुआ नाम), जो सीआर पार्क में अपने परिवार के साथ रहता है, कक्षा 11 का छात्र है। उदय ने बताया कि उसकी कक्षा के सहपाठी अंकुर (बदला हुआ नाम) का स्कूल में सौरभ (बदला हुआ नाम) से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद सौरभ के भाई सुनील (बदला हुआ नाम) ने उदय और उसके दोस्तों को फोन पर धमकी दी और हत्या की बात कही। 24 अक्तूबर को सुनील ने ग्रुप कॉल के जरिए उदय को स्कूल के बाद जान से मारने की धमकी दी। उदय ने तुरंत अपने पिता को इसकी सूचना दी, जिन्होंने सीआर पार्क थाना पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन


घटना के दिन स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब 2 बजे उदय जब स्कूल से बाहर निकला, तो वहां तीन एसयूवी गाड़ियां खड़ी थीं। एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सौरभ और उसका भाई रिषभ (बदला हुआ नाम) मौजूद थे। आरोपियों ने उदय को कॉलर से पकड़कर उसकी कमर पर पिस्तौल लगाई और जबरन गाड़ी में बिठाकर नोएड़ा की ओर ले जाने लगे। रिषभ ने धमकी दी कि उदय को मारकर उसकी लाश गायब कर दी जाएगी। इसी दौरान, सीआर पार्क थाना के थाना प्रभारी और उनकी टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरोपियों की गाड़ी का पीछा कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उदय को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो अन्य गाड़ियां मौके से फरार हो गईं। पकड़ी गई गाड़ी से चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया, जिनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed