मसाज की चाह में खाई मार: गूगल पर ढूंढा पार्लर, रिया से संपर्क साध पहुंचा फ्लैट पर; फिर सामने आया सन्नी का सच
रविवार को रिया ने पीड़ित को मिलने की बात कहकर सीमापुरी बस डिपो के पास बुलाया। पीड़ित गाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। रिया के साथ एक लड़की और थी। दोनों उसे शालीमार गार्डन के एक फ्लैट पर ले गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसाज पार्लर ढूंढने के लिए युवक ने गूगल की मदद ली तो एक लड़की ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया और नजदीकियां बढ़ा लीं। बाद में वह उसे एक फ्लैट पर ले गई। यहां लड़की के सार्थियों ने युवक को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे और बुरी तरह पीट दिया।
युवक किसी तरह वह पुलिस की वर्दी पहने बदमाश को पैसे देने की बात कहकर बाहर लाया और शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने नकली पुलिसकर्मी को पकड़ लिया जबकि साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान सन्नी सुनेजा (34) के रूप में हुई है। सीमापुरी थाना पुलिस ने जबरन वसूली, धोखाधड़ी, बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 46 वर्षीय पीड़त बलबीर नगर शाहदरा में रहता है। वह कड़कड़ी मोड़ के एक अस्पताल में सुपरवाइजर है। कुछ दिनों से वह गूगल पर मसाज पार्लर की तलाश कर रहा था। 15 दिन पहले रिया ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर मसाज करने की बात कही। दोनों व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये बात करने लगे।
रविवार को रिया ने पीड़ित को मिलने की बात कहकर सीमापुरी बस डिपो के पास बुलाया। पीड़ित गाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। रिया के साथ एक लड़की और थी। दोनों उसे शालीमार गार्डन के एक फ्लैट पर ले गईं। एक कमरे में रिया के साथ पीड़ित मौजूद था। अचानक पांच-छह लोग वहां आ गए। एक ने खुद को एनजीओ व दूसरे ने खुद को फ्लैट मालिक बताया और नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर पुलिस बुलाने की बात कही।
आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल भी छीन लिया। पीड़ित ने रुपयों का इंतजाम करने के लिए आरोपियों से मोबाइल मांगा। बाद में वह नकली पुलिसकर्मी व अन्य युवक के साथ नीचे कार में आ गया। आरोपियों ने उसे कार की पिछली सीट पर बिठा लिया। दोनों सीमापुरी इलाके में पहुंचे तो पीड़ित ने पीसीआर कॉल कर दी और शोर मचाकर कार से उतार गया।
लोगों ने वर्दी वाले युवक को पकड़ लिया जबकि खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बताने वाला आरोपी फरार हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों का पूरा गिरोह वसूली करता है।