Delhi: गला रेतकर युवती को मारने की कोशिश, रेडिसन ब्लू होटल के पास मिली घायल, हालत नाजुक
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवती का बयान अहम है। उसके बयान के बाद ही आरोपी के बारे में खुलासा हो पाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के द्वारका नार्थ इलाके में होटल के बाहर एक युवती की ब्लेड से गला रेतकर हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में मिली युवती की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल पुलिस को देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि सेक्टर 13 द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल के पास एक युवती घायल अवस्था में पड़ी है। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, किसी ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस होटल के गेट के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां काफी खून पड़ा था। यहां पुलिस को पता चला कि युवती को आकाश अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां छानबीन से पता चला की उसके गले को ब्लेड से रेतने की कोशिश की गई है। युवती बयान देने की हालत में नहीं थी।
पुलिस को अस्पताल में कोई चश्मदीद नहीं मिला। पुलिस को पता चला कि युवती को कार से अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए उस कार का पता लगा लिया। पुलिस ने कार और घटनास्थल की फोरेंसिक जांच करवाई और यहां से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि युवती नवादा इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने उसके परिवार वालों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती क्या काम करती थी। वह किससे मिलने के लिए होटल आई थी। उसका किसी से कोई विवाद तो नहीं चल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुटी है। जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवती का बयान अहम है। उसके बयान के बाद ही आरोपी के बारे में खुलासा हो पाएगा।