फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempt to cheat by digitally arresting former president of RWA in Noida

Noida: RWA के पूर्व अध्यक्ष को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का प्रयास, मुंबई साइबर सेल का अधिकारी बनकर किया था फोन

Sat, 28 Dec 2024 09:50 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Dec 2024 09:50 PM IST
सार

पीड़ित अजय पांडेय ठेकेदार हैं और आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पास शनिवार सुबह एक महिला की कॉल आई थी।

विज्ञापन
Attempt to cheat by digitally arresting former president of RWA in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK

विस्तार

साइबर जालसाजों ने आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का प्रयास किया, लेकिन पत्नी की सूझबूझ के चलते ठगी से बच गए। जालसाजों ने मुंबई साइबर सेल में 20 से 25 मुकदमे दर्ज होने का डर दिखाकर ठगी का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष की तरफ से इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दी गई है। 

विज्ञापन

सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में रहने वाले अजय पांडेय ठेकेदार हैं और आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पास शनिवार सुबह एक महिला की कॉल आई। उसने कहा कि आपका नंबर दो घंटे में बंद कर दिया जाएगा। आपके खिलाफ मुंबई साइबर सेल में 20 से 25 मुकदमे दर्ज हुए हैं। उन्होंने इस तरह के कोई भी मुकदमे की जानकारी होने से मना कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद महिला ने मुंबई साइबर सेल के अधिकारी से बात कराई और कहा कि उनका कारोबार मनी लांड्रिंग केस में फंसे नरेश गोयल के साथ है। नरेश गोयल सीबीआई और ईडी की रडार पर है। विश्वास दिलाने के लिए जालसाजों ने सीबीआई और ईडी के दो पत्र भी व्हाट्सएप पर भेजे। इसी बीच अजय पांडेय की पत्नी रीना पांडेय कमरे में पहुंचकर जालसाजों की बात सुन लीं। इसके बाद उन्होंने पति से कहा कि ये साइबर जालसाज हैं। आरोपियों ने करीब दो घंटे तक इसी तरह उन्हें परेशान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed