फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attacker Rajesh said he attacked CM Rekha after seeing a dream of Shivling

हमलावर की सपने वाली थ्योरी: शिवलिंग का स्वप्न देखकर किया CM रेखा पर हमला, राजेश सुना रहा अजीबो-गरीब कहानी...

Thu, 21 Aug 2025 07:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 07:42 PM IST
सार

जब सीएम ने उसकी बात नहीं सुनी तो गुस्से में उसने सीएम पर हमला कर दिया। पुलिस राजेश की कहानी पर यकीन करने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच को भटकाने के लिए आरोपी ऐसी अजीबों-गरीब कहानी सुना रहा है।

विज्ञापन
Attacker Rajesh said he attacked CM Rekha after seeing a dream of Shivling
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी राजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ आरोपी अजीबों-गरीब कहानियां सुना रहा है। राजेश का दावा है कि कुछ दिनों पूर्व उसे सपने में शिवलिंग के भैरव स्वरूप के दर्शन हुए थे।

विज्ञापन

भैरव ने अपनी बात रखने को कहा
भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने ही उसे दिल्ली जाकर अपनी बात रखने के लिए कहा था। इसी दौरान राजेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जिसमें दिल्ली में कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने की बात की जा रही थी। सपने से मिले दिशा-निर्देश के बाद वह दिल्ली की सीएम के पास जाकर कुत्ता को बाहर न निकालने की अपील करना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझे कुत्तों के लिए कुछ करना है'
इसी वजह से वह दिल्ली पहुंचा। जब सीएम ने उसकी बात नहीं सुनी तो गुस्से में उसने सीएम पर हमला कर दिया। पुलिस राजेश की कहानी पर यकीन करने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच को भटकाने के लिए आरोपी ऐसी अजीबों-गरीब कहानी सुना रहा है। सीएम पर हमले की कुछ और वजह हैं। पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसे एक सपना आया। सपने में उसने शिवलिंग के भैरव स्वरूप को दिखा। उसके पास एक कुत्ता बैठा हुआ था। मैं समझ गया कि मुझे कुत्तों के लिए कुछ करना है। 17 अगस्त रविवार को वह राजकोट से अहमदाबाद पहुंचा। वहां उसने इंदौर-गांधी नगर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी।

विज्ञापन

उज्जैन में दोबारा आया सपना
ट्रेन से वह उज्जैन पहुंच गया। इस बीच ट्रेन में उसे दोबारा एक सपना आया। सपने में उसने देखा कि शिवलिंग के ऊपर एक कुत्ता बैठा हुआ है। फिर उसे कुत्तों के लिए कुछ करने का आदेश मिला। उज्जैन पहुंचकर राजेश ने काल भैरव और लक्ष्मी मंदिर जाकर दर्शन किया। रात उसने उज्जैन में ही बिताई।

बिना टिकट ट्रेन में सवार होकर पहुंचा दिल्ली
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि 18 अगस्त की शाम 6.30 बजे वह इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में बिना टिकट ही सवार हो गया। 19 अगस्त की सुबह करीब 6.30 बजे वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतर गया। लोगों से पूछताछ करने के बाद राजेश करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा।

हनुमान चालीसा का पाठ कर लिया अनशन का फैसला
यहां पर उसने हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाद में उसने फैसला किया कि वह सीएम हाउस जाकर अनशन करेगा। मंदिर में ही उसने लोगों से सीएम रेखा गुप्ता के घर के बारे में पूछा। एक व्यक्ति ने उसे शालीमार बाग स्थित सीएम के निजी घर का पता बता दिया। राजेश मेट्रो में सवार होकर शालीमार बाग पहुंचा।

निजी आवास से भेजा गया सिविल लाइंस
वहां से वह रिक्शा में सवार होकर सीएम के निजी आवास पर पहुंचा। रिक्शा वाले को उसने 50 रुपये दिए। बाद में वह सीएम के घर में दाखिल हो गया और उसने वहां मौजूद स्टाफ से सीएम से मिलने की बात की। स्टाफ ने बताया कि सीएम से बुधवार सुबह 8.30 से 9.30 बजे सिविल लाइंस के सरकारी आवास पर जनसुनवाई में मुलाकात हो सकती है।

शालीमार बाग से गुजराती समाज भवन पहुंचा आरोपी
शालीमार बाग से निकलने के बाद आरोपी सिविल लाइंस स्थित गुजराती समाज भवन पहुंचा। यहां उसने एक कमरा लिया और रात को वहीं रुका। सुबह होते ही वह आठ बजे सीएम के सरकारी आवास में पहुंच गया। वहां पर पहले से लोग मौजूद थे। सवा आठ बजे जैसे ही उसका नंबर आया। उसने सीएम से कुत्तों को लेकर बात रखी।

'सीएम ने नहीं दिया मेरी बात पर ध्यान'
आरोपी का दावा है कि सीएम ने उसकी बात को अनसुना किया तो वह भड़क गया और उसने सीएम पर हमला कर दिया। बाद में उसे पकड़ कर थाने लाया गया। मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बार-बार कुछ का कुछ बयान दे रहा है। वह कभी सपने की बात कर रहा है। कभी मंदिर, कभी अनशन और कभी कुत्तों की बात कर रहा है। उसका कहना है कि वह पशु प्रेमी है। लगातार कुत्तों और दूसरे पशुओं के लिए संघर्ष करता रहता है। पुलिस अधिकारी शक जता रहे हैं कि हमले के पीछे कुछ और वजह है। आरोपी गुमराह करने की नियत से बार-बार नई कहानियां सुना रहा है।

मई माह में बंदरों के लिए अयोध्या भी गया था राजेश
राजेश ने दावा किया है कि उसने राजकोट में उसने भगवान शिव का अपना मंदिर बनाया हुआ है। वह वहीं पर पूजा करता है। तमाम पशुओं को लेकर वह चिंतित रहता है। मई माह में वह बंदरों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए अयोध्या गया था। जैसे ही उसने वहां पर धरना शुरू किया, वहां के सुरक्षा गार्ड ने उसकी पिटाई कर उसे भगा दिया था।

मानसिक स्वास्थ्य की जांच की तैयारी
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजेश के मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच करवाने की तैयारी की जा रही है। उसकी मां ने पहले ही उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने का दावा किया था। दिल्ली पुलिस के अलावा बाकी एजेंसियां उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed