{"_id":"032c5ce06478156e77f2b9ba35185c38","slug":"attacked-on-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को चाकू मार घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को चाकू मार घायल किया
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 12 Apr 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-29 में एक युवक ने महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कुछ दिन पहले हमलावर युवक और महिला में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय अर्चना परिजनों के साथ सेक्टर-29 की हाउसिंग बोर्ड सोसायटी में रहती है। वह खेड़ी पुल रोड पर स्थित इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। अर्चना का एक बेटा है, उसका पति से तलाक हो चुका है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई रमेश चंद्र के मुताबिक, 11 अप्रैल को अर्चना ने शिकायत में बताया कि 9 अप्रैल को वह ऑफिस से लौट रही थी। इसी दौरान सेक्टर-29 में रहने वाले 19 वर्षीय पंकज शर्मा ने उसे रास्ते में रोका और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद उसे खेड़ी पुल के पास नहर पार इलाके में स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, अर्चना का ऑपरेशन किया गया। इलाज के बाद शनिवार को उसे घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि हमलावर पंकज महिला को काफी समय से जानता है, लेकिन कुछ दिन पहले दोनों में कहासुनी हो गई थी।