{"_id":"5db4daa38ebc3e0173478dca","slug":"attack-on-police-team-in-zafarabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाफराबाद में पुलिस टीम पर हमला, छत से पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाफराबाद में पुलिस टीम पर हमला, छत से पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
Sun, 27 Oct 2019 05:15 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के शिकारपुर में दहेज उत्पीड़न के आरोपियों को गिरफ्तार करने आई यूपी और दिल्ली पुलिस की टीम पर जाफराबाद इलाके में आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने अपने घर की छत पर चढ़कर पथराव किया। इसमें जाफराबाद थाने में तैनात एक एएसआई रविंदर का सिर फूट गया, जबकि यूपी पुलिस के एसआई सुखपाल जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद जाफराबाद थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर आरोपी हरिदत्त शर्मा और उसके दो बेटों धनेश व भूपेश को काबू किया गया। बाद में, जाफराबाद थाने में एएसआई रविंदर की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान जानलेवा करने का मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हरिदत्त शर्मा और उसके परिवार के खिलाफ बुलंदशहर के शिकारपुर थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज है। शुक्रवार को यूपी पुलिस की एक टीम जाफराबाद पहुंची और थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद संयुक्त टीम आरोपियों के घर पहुंच गई। आरोपियों ने पुलिस टीम को आता देखा तो वे अपने घर की छत पर पहुंच गए। आरोपियों के परिवार ने वहां से पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। रविंदर ने सूचना थाने में दी।
इस बीच और स्टाफ वहां पहुंचा। एएसआई रविंदर और यूपी पुलिस के एसआई सुखपाल को जख्मी हालत में जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। जाफराबाद थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।