{"_id":"5ca9726ebdec2214314979cb","slug":"ats-will-also-investigate-fake-ifs-phones-and-laptops","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस भी करेगी फर्जी आईएफएस के फोन और लैपटॉप की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस भी करेगी फर्जी आईएफएस के फोन और लैपटॉप की जांच
Sun, 07 Apr 2019 09:15 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
fake ifs
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी आईएफएस जोया खान और उसके पति हर्ष प्रताप सिंह से बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अनुमति मिलने के बाद दोनों की मौजूदगी में एटीएस, पुलिस और एक्सपर्ट मोबाइल व लैपटॉप की जांच करेंगे।
इससे आरोपियों के कारनामे व मंशा की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। अर्जी पर सुनवाई सोमवार को होगी। आईएफएस बनकर लोगों और पुलिस पर रौब झाड़ने वाली जोया और हर्ष को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था।
दोनों के पास पुलिस ने दो लैपटॉप, चार फोन, फर्जी आईडी व अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। जोया लैपटॉप से पुलिस के आला अधिकारियों को ई-मेल भेजकर एस्कॉर्ट लेती थी। उसने फोन में वॉइस कन्वर्टर एप्लीकेशन भी डाउनलोड किया था।
विज्ञापन
इसकी मदद से वह आवाज बदलकर अधिकारियों से बात करती थी। वहीं, जोया के अफगानिस्तान में मेल करने की जानकारी मिली थी। लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है। उनका कहना है कि इस संदर्भ में गहन पड़ताल की जाएगी।
जांच में एटीएस की मदद ली जा रही है। कोर्ट में अर्जी देकर आरोपियों से बरामद मोबाइल व लैपटॉप की जांच के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद डेटा आदि की गहनता से जांच की जाएगी।-वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतम बुद्ध नगर