एटीएम से पैसे निकालने में देर हुई तो फौजियों ने सिपाही के दांत और हाथ तोड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के दो जवानों ने मामूली बात पर गृहमंत्रालय की सुरक्षा में तैनात सिपाही के दो दांत व हाथ तोड़ दिए और पीट कर अधमरा कर दिया। सिपाही को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संसद मार्ग थाना पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर आरोपी जवानों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है हालांकि कानूनी बाध्यता के कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
दिल्ली पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिख दिया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने स्थित नार्थ ब्लाक की है।
इस ब्लाक में केंद्रीय गृहमंत्रालय व वित्त मंत्रालय हैं। गांव चौमा पालम विहार, गुरुग्राम, हरियाणा निवासी राजकुमार (51) सचिवालय सुरक्षा बल, गृहमंत्रालय में सिपाही है।
एक जवान ने मुंह पर मुक्के मार कर राजकुमार के दो दांत तोड़ दि
12 जनवरी को उसकी ड्यूटी सीएसआई, ऑफिस में थी। सुबह साढ़े आठ बजे वह हाजिरी लगाकर नार्थ ब्लाक स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने गया था। उसने एटीएम कार्ड मशीन में डाला, मगर तकनीकी खराबी के कारण मशीन उसका कार्ड स्वीकार नहीं कर रही थी। तभी लाइन में लगे सेना के दो जवानों ने चीखना व गाली देना शुरू कर दिया।
राजकुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपी जवानों ने उसे पीछे धकेल दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक जवान ने मुंह पर मुक्के मार कर राजकुमार के दो दांत तोड़ दिए। पिटाई से उसका एक हाथ भी टूट गया। फौजियों की इस हरकत से नार्थ ब्लाक में अफरातफरी मच गई थी।
वहां तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने मेन बिल्डिंग का गेट बंद कर दिया था और आरोपी जवानों को रोक लिया। राजकुमार ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। आरोपी फौजियों की पहचान राय सिंह व अवनीश सिंह के रूप में हुई। दोनों की ड्यूटी मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में है।