फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ATM loot in gurgaon

जब नहीं टूटा एटीएम तो किया और भी गंदा काम

Sat, 28 Feb 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 28 Feb 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
ATM loot in gurgaon

बहरामपुर चौक स्थित एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने उखाड़ने का प्रयास किया। लेकिन प्रयास सफल नहीं होता देख बदमाशों ने मशीन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बूथ पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बहरामपुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि रात में यहां पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड एटीएम बूथ का शटर डाउन करके अपने कमरे पर सोने चला गया था।

सुबह पांच बजे जब वह पहुंचा तो एटीएम बूथ टूटा हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक बदमाश कैश ट्रे तक भी नहीं पहुंच सके। इससे कैश भी पूरी तरह सुरक्षित मिला।

घटना के बाद पुलिस यहां लगे सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करने में जुटी गई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलराम के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने एटीएम के शटर को ऊपर कर सीधा मशीन पर ही हमला बोला। हालांकि उन्होंने मशीन को उखाड़ने की पूरी कोशिश की जिसमें मशीन के पीछे वायरिंग सिस्टम को पूरी तरह डैमेज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर गार्ड की लापरवाही आई सामने

एटीएम लूट के प्रयास के मामले में पुलिस की हुई जांच में सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही सामने आई है। पुलिस के मुताबिक एटीएम पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड शिवकुमार की यहां रात में डयूटी थी। लेकिन वह शटर डाउन कर एटीएम में बिना ताला लगाए सोने चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed