{"_id":"5e44728a8ebc3ee60858bb8b","slug":"atm-card-in-pocket-75-thousand-rupees-withdrawn-from-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड जेब में, खाते से निकल गए 75 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड जेब में, खाते से निकल गए 75 हजार रुपये
Thu, 13 Feb 2020 03:17 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 13 Feb 2020 03:17 AM IST
सार
- ग्रेनो वेस्ट के जलालपुर गांव निवासी व्यक्ति से हुई ठगी
- मैसेज आने पर हुई जानकारी, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएम जेब में और खाते से 75 हजार रुपये निकल गए। ग्रेनो वेस्ट के जलालपुर गांव निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से ठगों ने 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने एटीएम से 6 बार में रुपये निकाले हैं। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने एटीएम कार्ड क्लोन किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के जलालपुर गांव में रहने वाले गंगाराम फाइबर का सामान बनाने वाली कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर ठगों ने 75 हजार रुपये निकाल लिए हैं। आरोप है कि ठगों ने 6 बार में रकम निकाली है। उनका कहना है कि खाते से रुपये निकाले जाने के वक्त वह घर पर थे और उनका एटीएम कार्ड उनके ही पास था। रुपये निकाले जाने की जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने पर हुई। ऐसे में उन्हें शक है कि कार्ड की क्लोनिंग कर एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन