{"_id":"6418eb4a1d53767465025453","slug":"atishi-said-punjab-government-gave-a-strong-message-regarding-amritpal-singh-case-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशी बोलीं: 'आप' की पंजाब सरकार ने दिया कड़ा संदेश, अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशी बोलीं: 'आप' की पंजाब सरकार ने दिया कड़ा संदेश, अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति
Tue, 21 Mar 2023 04:55 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 21 Mar 2023 04:55 AM IST
सार
आतिशी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार की ओर सेे पिछले दो दिन में की गई कार्रवाई से देश भर में एक कड़ा संदेश गया है। सरकार ने साबित कर दिया कि अगर कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कानून व्यवस्था में बाधा डाल अमन शांति को भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कारवाई करने पर राज्य की अपनी सरकारी की जमकर पीठ थपथपाई है। आप ने कहा कि पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
आप नेता व दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार की ओर सेे पिछले दो दिन में की गई कार्रवाई से देश भर में एक कड़ा संदेश गया है। सरकार ने साबित कर दिया कि अगर कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा भगवंत मान सरकार की कारवाई ने उन लोगों के मुंह बंद कर दिए जिनका मानना था आप सरकार पुलिस व्यवस्था व बॉर्डर स्टेट को नहीं संभाल पाएगी। वहीं दूसरी पार्टियों ने अमन-शांति भंग करने वाले कई लोगों को आश्रय दिया, लेकिन पंजाब की शांति भंग करने वाले ऐसे लोगों से भगवंत मान सरकार समझौता करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन