फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi appeals to Rekha Gupta to deposit Rs 2500 in the accounts of women of Delhi by 8 March

Delhi: रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनते ही आतिशी ने कर दी ये डिमांड, बोलीं- '8 मार्च तक अकाउंट में...'

Thu, 20 Feb 2025 05:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Feb 2025 05:50 PM IST
सार

आतिशी ने आगे कहा कि पीएम मोदी और भाजपा के सभी नेताओं और खुद रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि वे दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 जमा करेंगे। 

विज्ञापन
Atishi appeals to Rekha Gupta to deposit Rs 2500 in the accounts of women of Delhi by 8 March
सीएम रेखा गुप्ता और पूर्व सीएम आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने की पहले बधाई दी और फिर भाजपा के घोषणा पत्र के मुताबिक दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता अपने पहले कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाएं। एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते रेखा गुप्ता जी से उम्मीद है कि वह दिल्ली की महिलाओं से किया गया वादा जरूर पूरा करेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

याद दिलाया वादा
आतिशी ने आगे कहा कि पीएम मोदी और भाजपा के सभी नेताओं और खुद रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि वे दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 जमा करेंगे। भाजपा ने वादा किया था कि पहली किस्त 8 मार्च (2025) तक जारी की जाएगी। आज शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है, नई सरकार बन गई है और आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। मैं भाजपा सरकार से मांग करती हूं कि वह दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए पैसे जारी करने की योजना पारित करे जिसका उन्होंने वादा किया था।

विज्ञापन

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखी राजनीतिक अदावत
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में एक बार फिर राजनीतिक अदावत देखने को मिली। आम आदमी पार्टी ने उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी। रामलीला मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी मौजूद नहीं आए। इतना ही नहीं, आप की नाराज राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के अलावा उसका कोई भी नेता इस आयोजन में नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पहुंचे
शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव मौजूद थे और उन्होंने अतिथि मंच पर स्वाति मालीवाल के साथ कुर्सी साझा की। जबकि भाजपा का दावा है कि आप नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था। इस तरह स्पष्ट तौर पर दिखाता है कि आप की ओर से इस समारोह में भागीदारी से साफ तौर पर इनकार किया गया था।

इतनी छोटी राजनीति नहीं करनी चाहिए
आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहने पर स्वाति मालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आतिशी की सीट उनके बगल में थी, लेकिन वह नहीं आईं। इतनी छोटी राजनीति नहीं करनी चाहिए। स्वाति ने यमुना नदी के मुद्दे पर भी सरकार से अपील की और कहा कि यमुना मैया को साफ किया जाए, क्योंकि यह नाला बनकर रह गई है। इसे जल्द से जल्द साफ करना जरूरी है, ताकि इसे पुनः जीवित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed