फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atali violence in the arrest of two

अटाली हिंसा मामले में दो की हुई गिरफ्तारी

Wed, 08 Jul 2015 06:11 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
Atali violence in the arrest of two

अटाली में मंगलवार देर रात एकबार फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें चार लोगों को हिरासत में लिया गया। सूत्रों के मुताबिक इनमें से दो लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन का कहना है आरोपियों की गिरफ्तारी में अब किसी तरह ढील नहीं की जाएगी। हालांकि बहुसंख्यक समुदाय प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, गत 25 मई को धार्मिक स्थल निर्माण के समय अटाली गांव में दो समुदायों के बीच संघर्ष हुआ था। अल्पसंख्यकों के घर जला दिए गए थे। लूटपाट और तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक माह की कड़ी मशक्कत से शांत हुआ तनाव एक जुलाई को एक बार फिर सुलग उठा। जब कीर्तन के समय महिलाओं पर पत्थर फेंका गया। इसके बाद मामला भड़कने पर दोनों ओर से एक-दूसरे पर पथराव शुरू हो गया था।

चार जुलाई को भी चलाया था सर्च ऑपरेशन

Atali violence in the arrest of two

इस हमले में अल्पसंख्यक समुदाय के छह लोग घायल हो गए थे। जबकि भजन कर रहीं दो महिलाएं जख्मी हो गईं थीं। गांव में पथराव होने पर पुलिस ने मामले को बड़ी मुश्किल से काबू किया।


चार जुलाई को सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर 68 लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसमें से नौ लोगों को आरोपी बनाकर नीमका जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार रात 10 बजे पुलिस ने चार और लोगों को हिरासत में लिया।

जिन्हें पुलिस वैन द्वारा सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल थाने में रखा गया। बुधवार सुबह जांच पड़ताल के बाद पवन व राजेंद्र नामक व्यक्तियोंको रिहा कर दिया गया। जबकि जय प्रकाश व उदयवीर को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तारी के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए बुधवार सुबह रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने सैंकड़ों जवानों के साथ डिप्टी कमांडेंट राजकुमार और डीसीपी सेंट्रल की अगुवाई में फ्लैग मार्च किया। गांव में स्थिति सामान्य है। गांव में बैंक, स्कूल व बाजार खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed