{"_id":"5c9152bdbdec2276d05c02fe","slug":"atal-bihari-vajpayee-came-to-public-meeting-in-january-1974-for-jana-sangh-candidate-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्सा राजनीति का :‘कांग्रेस के पंडित जी देख लिए, अब हमारे पंडित जी को मौका दो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्सा राजनीति का :‘कांग्रेस के पंडित जी देख लिए, अब हमारे पंडित जी को मौका दो’
Wed, 20 Mar 2019 02:06 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाकया सन् 1974 के विधानसभा चुनाव का है। पूर्व प्रधानमंत्री और तत्कालीन जनसंघ के नेता अटल बिहारी वाजपेयी गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में जनसंघ प्रत्याशी बलदेव राज शर्मा के लिए जनसभा करने पहुंचे थे। कुशल वक्ता और सौम्य व्यवहार के धनी अटल बिहारी वाजपेयी ने विपक्षी प्रत्याशी को न भला-बुरा और न ही तंज कसे, बल्कि जनता से अपने प्रत्याशी को मौका देने की अपील की।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता (1974 में जनसंघ के प्रत्याशी) बलदेव राज शर्मा उन संस्मरणों को याद करते हुए बताया कि तब गाजियाबाद से कांग्रेस के सिटिंग विधायक प्यारे लाल शर्मा थे। विनोदी स्वभाव के अटल बिहारी वाजपेयी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आपने कांग्रेस के पंडित जी को देख लिया, अबकी बार हमारे युवा पंडित जी को भी अपना आशीर्वाद देने की कृपा करें।
विज्ञापन
बलदेव राज शर्मा भी प्यारे लाल शर्मा जैसे ही सरल और सेवाभाव वाले कार्यकर्ता हैं। वह आर्किटेक्ट भी हैं, यदि आपने उन्हें मौका दिया तो यह शहर का एक नया डिजाइन तैयार करेंगे’। उस जमाने में भी विरोधी पार्टी के उम्मीदवारों की भी अटल बिहारी वाजपेयी ने आलोचना नहीं की। हालांकि कांग्रेस की लहर थी और बलदेव राज शर्मा चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन