{"_id":"5b42e60b4f1c1bba248b5445","slug":"at-greater-noida-kisan-chowk-fob-will-be-constructed-says-minister-mahesh-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने सुनी समस्याएं, किसान चौक पर बनेगा एफओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने सुनी समस्याएं, किसान चौक पर बनेगा एफओबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
mahesh sharma
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने रविवार को ग्रेनो वेस्ट की चार सोसायटी में जन संवाद कार्यक्रम किया। वहीं कुछ सोसायटी में लोगों ने जन संवाद कार्यक्रम का बहिष्कार किया। लोगों का कहना था कि यह केवल चुनावी जनसभा है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण अफसर गायब रहे। इस कारण स्थानीय लोगों को उनके सवालों के जवाब नहीं मिल सके। रविवार दोपहर डॉ. महेश शर्मा इको विलेज-2 सोसायटी में पहुंचे।
विज्ञापन
वहां के बाद इको विलेज वन और पंचशील हाइनीश सोसायटी में पहुंचे। शाम के समय गौड़ सिटी सोसायटी पहुंचे। सभी जगह लोगों ने किसान चौक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी मनीष कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से किसान चौक पर अंडरपास बनवाने और रेड लाइट लगाने की मांग की गई है। साथ ही किसान चौक पर एफओबी बनने का सुझाव दिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि लिफ्ट एक्ट पर सरकार क्या कर रही है। इस पर मंत्री ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
मौके पर गंगा वाटर की सप्लाई, सरकारी अस्पताल, नाले को ढकने, सभी गोल चक्कर पर प्रकाश की व्यवस्था कराने, अपार्टमेंट एक्ट के तहत एओए का गठन करने जैसी मांगों को रखा गया।
साथ ही प्रोजेक्टों के निर्माण में हो रही देरी के मुद्दों को भी उठाया गया। सभी जगह मंत्री ने लोगों की समस्याओं का पत्र लिया है और जल्द ही उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।