{"_id":"6ae0be0d61ea92ed280f2066","slug":"associate-of-himanshu-bhau-gang-arrested-two-pistols-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161023-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हिमांशु भाऊ गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हिमांशु भाऊ गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से हिमांशु भाऊ गिरोह के एक गुर्गे सोहना, जिला गुरुग्राम, हरियाणा निवासी यशपाल (24) पुत्र कुशलपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। उसे 24 अक्टूबर को सुल्तानपुरी इलाके में गश्त के दौरान मिली सूचना पर फूल पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम सिंह ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर रोहित व एसआई अंकित सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि गिरोह का एक सक्रिय सदस्य अवैध हथियार लेकर फूल पार्क में मौजूद है। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बैग लेकर मौजूद आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान यशपाल ने हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़ा होने की बात कही।