फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assistant physiotherapist turns to theft to feed alcohol addiction

पानी की मोटर चुराने वाला फिजियोथेरेपिस्ट गिरफ्तार: तांबे का तार, मोबाइल एक्सेसरीज बरामद; जांच में सामने आई वजह

Tue, 21 Apr 2026 08:36 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 21 Apr 2026 08:36 PM IST
सार

पालम पुलिस ने असिस्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट लकी को सेंधमारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह शराब की लत पूरी करने के लिए चोरी करता था। पुलिस ने चार मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
Assistant physiotherapist turns to theft to feed alcohol addiction
शराब के लिए फिजियोथेरेपिस्ट करने लगा चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पश्चिम जिला के पालम थाना पुलिस ने सेंधमारी के मामले में असिस्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान द्वारका निवासी लकी के रूप में हुई है। आरोपी तीन माह पहले नौकरी छोड़ने के बाद शराब की नशे की लत को पूरा करने के लिए सेंधमारी करने लगा। पुलिस ने इनके कब्जे से पानी की मोटर, मोबाइल एक्सेसरीज और तांबे के तार बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने चार मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि घर में चोरी और सेंधमारी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पालम गांव थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त मुखबिरों को सक्रिय किया। पुलिस टीम ने सभी घटनाओं की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। इसी बीच पुलिस को फुटेज में दिख रहे एक आरोपी के पालम गांव के रेलवे स्टेशन इलाके के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पहुंचकर पुलिस ने जेजे कॉलोनी द्वारका निवासी 34 साल के लकी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चोरी की पानी की मोटर भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर सेंधमारी के अन्य मामलों से जुड़ी और भी चोरी की संपत्ति बरामद की।

विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि वह आरोपी लकी शराब का आदी है। वह पहले गुरुग्राम में एक असिस्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर काम करता था, लेकिन लगभग तीन महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी। उसके बाद अपनी शराब की लत पूरी करने और रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी और सेंधमारी करने लगा। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से चार मामले सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed