फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   assistant director of obscene acts with a child in Durga Puja

दुर्गा पूजा में बच्ची के साथ डायरेक्टर ने की अश्लील हरकत

Sat, 24 Oct 2015 08:50 AM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
assistant director of obscene acts with a child in Durga Puja

राजधानी दिल्ली में मासूम बच्चियों के साथ अपराध थम नहीं रहे हैं। इस बार मासूम बच्ची के साथ अपराध करने का आरोपी कोई अशिक्षित या नाबालिग नहीं, बल्कि हाईप्रोफाइल 59 वर्षीय शख्स है।

विज्ञापन


आरोपी दुर्गा पूजा के पंडाल में पांच वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। आरोपी सीएसआईआर (भारत सरकार) में असिस्टेंट डायरेक्टर है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था।

विज्ञापन

पंडाल में बच्ची के साथ करने लगा अश्लील हरकत

assistant director of obscene acts with a child in Durga Puja

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी एस. सिंह (59) भारत सरकार के सीएसआईआर के सेंटर रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट डायरेक्टर है।


आरोपी बृज विहार, गाजियाबाद में रहता है। वह बृहस्पतिवार को सनलाइट कॉलोनी में रहने वाले दोस्त से मिलने आया था। इसके बाद रात करीब सवा आठ बजे सिद्धार्थ एंक्लेव के पीछे स्थित दिल्ली जल बोर्ड दुर्गा पूजा पंडाल में चला गया।

यहां पर वह पांच वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची की मां ने आरोपी को देख लिया था। बच्ची की मां के शोर मचाने पर पंडाल में लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पंडाल में मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया।

शराब के नशे में था आरोपी

assistant director of obscene acts with a child in Durga Puja

सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने 10, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच कराई। मेडिकल जांच में आरोपी द्वारा शराब पीने की पुष्टि हो गई है।

आरोपी एक महीने बाद अपने पद से रिटायर होने वाला है। पीड़ित बच्ची सनलाइट कालोनी में रहती है। वह दुर्गा पूजा पंडाल में अपने माता-पिता के साथ आई थी।

गौरतलब है कि इस सप्ताह में आनंद विहार, निहाल विहार और अमर कॉलोनी में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed