फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assembly Speaker interacted with female students

Delhi NCR News: विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं से किया संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने युवा महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने और सार्वजनिक नेतृत्व और नीति-निर्माण में आगे आने के लिए प्रेरित किया। सोमवार को युवा संवाद कार्यक्रम के तहत कमला नेहरू कॉलेज की छात्राओं ने दिल्ली विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान अध्यक्ष ने छात्राओं से लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर संवाद किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका केवल मतदान तक सीमित नहीं है। उन्हें सार्वजनिक जीवन, नीति निर्माण, विधायी बहस और निर्णय प्रक्रिया में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत के निर्माण में युवा महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। छात्राओं ने विधानसभा परिसर और मुख्य सदन को देखा। छात्राओं ने अध्यक्ष के साथ संवाद में कई सवाल पूछे और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed