फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ASI gives green signal to organise 'Bharat Parv' at Red Fort

Delhi NCR News: भारत पर्व के लिए सजेगा लाल किला, एएसआई की मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
-गणतंत्र दिवस 2026 के उत्सव की तैयारियां तेज, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दी मंजूरी
विज्ञापन

-20 से 31 जनवरी 2026 तक ऑगस्ट क्रांति मैदान और ज्ञान पथ में होगा आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
गणतंत्र दिवस 2026 के उत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐतिहासिक लालकिला परिसर में ‘भारत पर्व’ के आयोजन को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंजूरी दे दी है। आयोजन 20 से 31 जनवरी 2026 तक ऑगस्ट क्रांति मैदान और ज्ञान पथ में आयोजित होगा। एएसआई ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि पर्यटन मंत्रालय के प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकरण की स्वीकृति मिल चुकी है। पहले की भांति इस वर्ष भी आयोजन निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत होगा। कार्यक्रम की तैयारियों और संचालन के लिए 14 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आयोजन स्थल आयोजकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं, भारत पर्व के आयोजन के कारण लालकिला आम दर्शकों और पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस संबंध में एएसआई ने पहले ही आदेश जारी किए हैं। संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आयोजन के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


2016 से हुई थी शुरुआत
भारत पर्व भारत सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित एक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की विविधता, विरासत और एकता को प्रदर्शित करना है। भारत पर्व की शुरुआत साल 2016 से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली गणतंत्र दिवस में शामिल थीं केन्द्रीय मंत्रालयों की 31 झांकियां
बीते गणतंत्र दिवस 2025 में गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यों सहित केन्द्रीय मंत्रालयों की 31 झांकियां शामिल थीं। जबकि लाल किला प्रांगण में 26 से 31 जनवरी तक आयोजित हुए भारत पर्व-2025 में मुख्य परेड में शामिल झांकियों सहित विभिन्न राज्यों की 43 झांकियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed