फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ASI gave shelter to a Kolkata student at home in delhi

दिल्लीः एएसआई ने कोलकाता की छात्रा को घर में दी शरण

Mon, 04 May 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 May 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
ASI gave shelter to a Kolkata student at home in delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में कोलकाता की छात्रा दिल्ली में फंस गई। यहां रहने का कोई आशियाना नहीं था। ऐसे में मोती नगर थाने में तैनात एएसआई ने छात्रा को बेटी बनाकर अपने घर में रखा। मामले की सूचना उसने वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा छात्रा के परिजनों को दी। 

विज्ञापन


एएसआई की इंसानियत पर दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव भी कायल हो गए। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने ट्वीट कर इस जवान को सलाम किया। आयुक्त ने बताया कि अधिकारियों ने एएसआई को आर्थिक मदद देने का भी प्रयास किया, लेकिन वह उसके लिए तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


पश्चिम जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एएसआई अरविंद कुमार मोती नगर थाने में तैनात हैं। इनकी बेटी प्रभा यादव आकाश इंस्टीट्यूट जनकपुरी में नीट की तैयारी कर रही है। प्रभा इंस्टीट्यूट के ही पीजी में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभा के साथ पीजी में कोलकाता की सुष्मिता शाह भी रहकर पढ़ाई कर रही है।  24 मार्च को लॉकडाउन हुआ तो प्रभा अपने घर आ गई, जबकि सुष्मिता दिल्ली में फंस गई। 

ऐसे में अरविंद कुमार ने पहल करते हुए छात्रा को बेटी बनकर उनके घर में रहने के लिए कहा। सुष्मिता को भी दिल्ली में पिता का प्यार मिल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed