फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashtma patient should be careful on diwali.

दिवाली के दिन अस्थमा रोगी इन बातों को रखें ध्यान

Thu, 23 Oct 2014 10:22 AM IST
Updated Thu, 23 Oct 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
Ashtma patient should be careful on diwali.

दिवाली में आतिशबाजी की तेज आवाज नवजात के दिमाग पर बुरा असर डालती है। आतिशबाजी की आवाज और उससे निकले केमिकल्स से वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, इससे वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिसका असर नवजात के दिमाग पर पड़ता है। यही नहीं पटाखों से बढ़े प्रदूषण के कारण अस्थमा के मरीजों की परेशानी भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के भगवान महावीर अस्पताल के शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमन प्रताप सिंह ने बताया कि ज्यादा तेज आवाज से बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। आतिशबाजी से निकले केमिकल्स और धुएं की वजह से वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।
विज्ञापन


ऑक्सीजन की कमी के कारण हृदय गति घटती-बढ़ती रहती है और पल्स रेट में भी उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में नवजात के दिमाग पर असर पड़ने का खतरा रहता है। लिहाजा नवजात को जितना संभव हो तेज आवाज से बचाना चाहिए। गंगा राम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. अतुल गोगिया ने बताया कि आतिशबाजी से निकला धुआं अस्थमा मरीजों के लिए खतरनाक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा प्रदूषण से अस्थमा मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है। लिहाजा दिवाली के दिन उन्हें घर में ही रहने की कोशिश करनी चाहिए और अपनी दवा साथ रखनी चाहिए। ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

तेज आवाज से ऐसे करें बचाव

Ashtma patient should be careful on diwali.

दिल्ली सरकार के आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल के ईएनटी विभाग के चिकित्सक डॉ. सौरव ने बताया कि 50 डेसिबल से तेज आवाज नवजात के कान पर असर डालती है। नवजात को धुएं की वजह से एलर्जी का भी खतरा रहता है। वहीं व्यस्कों में भी 100 डेसिबल से ज्यादा तेज आवाज खतरनाक होती है।

तेज आवाज से ऐसे करें बचाव
•आतिशबाजी के दौरान कॉटन में सरसों तेल लगाकर कान में लगाएं
•तेज आवाज वाले पटाखों से परहेज करें
•घर के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से बंद रखें
•तेज आवाज से कोई दिक्कत हो तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed