फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashes of former Prime Minister Manmohan Singh immersed in Yamuna

Manmohan Singh: यमुना में विसर्जित की गईं अस्थियां, एक जनवरी को होगा अखंड पाठ का आयोजन; तीन को अंतिम अरदास

Sun, 29 Dec 2024 03:27 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Dec 2024 03:27 PM IST
सार

परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह निगमबोध घाट से अस्थियां एकत्र कीं और बाद में उन्हें गुरुद्वारे के पास यमुना नदी तट पर 'अष्ट घाट' पर ले जाया गया। यहां यमुना नदी में अस्थियां विसर्जित की गईं।

विज्ञापन
Ashes of former Prime Minister Manmohan Singh immersed in Yamuna
यमुना में विसर्जित की गईं अस्थियां - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सिख रीति-रिवाजों के साथ मजनू का टीला गुरुद्वारे के पास यमुना नदी में विसर्जित की गईं। सिंह के परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह निगमबोध घाट से अस्थियां एकत्र कीं और बाद में उन्हें गुरुद्वारे के पास यमुना नदी तट पर 'अष्ट घाट' पर ले जाया गया।
विज्ञापन

 

डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी तीन बेटियां उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह व अन्य रिश्तेदार विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे। सिख रीति-रिवाजों के तहत परिवार एक जनवरी को मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर 'अखंड पाठ' का आयोजन करेगा।

विज्ञापन

 

तीन जनवरी को संसद परिसर के पास रकाबगंज गुरुद्वारे में 'भोग' समारोह, 'अंतिम अरदास' और 'कीर्तन' आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed