Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   As the cold intensifies, the impact of dengue has declined; cases have dropped from 90 to 61 this month.

Delhi NCR News: ठंड बढ़ने के साथ डेंगू का असर घटा, इस माह 90 से 61 पर पहुंचे मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
दिवाली के बाद मरीजों की संख्या में आई सबसे अधिक गिरावट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही दिल्ली में डेंगू का प्रकोप भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। नवंबर में सामने आ रहे मरीजों के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। महज एक पखवाड़े में डेंगू के साप्ताहिक मामलों में करीब एक तिहाई की गिरावट दर्ज की गई है।
दो नवंबर को जहां 90 मामले सामने आए थे, वहीं नौ नवंबर को इनकी संख्या घटकर 78 रह गई। अब 17 नवंबर की रिपोर्ट में एक सप्ताह के दौरान डेंगू के 61 मामले दर्ज किए गए हैं। दिवाली के बाद मामलों में आई इस गिरावट को तापमान में कमी के साथ-साथ पटाखों से निकले धुएं से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एमसीडी ताजा की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस साल डेंगू के कुल 1,222 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल इसी अवधि तक 1,257 मरीज सामने आए थे। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक 35 मामले कम हैं। हालांकि, आंकड़ों में यह अंतर बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन नवंबर में लगातार घटते साप्ताहिक मामले राहत के संकेत दे रहे हैं। राहत वाली बात है कि वर्ष 2026 में अब तक डेंगू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में चार, 2024 में 11 और 2023 में 19 मरीजों की जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में सबसे ज्यादा बढ़े थे मामले
इस साल डेंगू का असर अक्तूबर में सबसे अधिक देखने को मिला। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में 286 मरीज मिले थे, जबकि अक्तूबर में यह संख्या बढ़कर 486 हो गई। नवंबर में 139 मामले दर्ज किए गए हैं। अब साप्ताहिक आंकड़ों में भी गिरावट दिखाई दे रही है। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ मच्छरों की सक्रियता कम होने से आने वाले दिनों में मामलों में और कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed