'भगवान दिल्ली की रक्षा करें': आतिशी के नाम का ऐलान होते ही अफजल गुरु का जिक्र, मालिवाल ने उठाया ये मुद्दा
आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि आतिशी मार्लेना सिर्फ एक डमी सीएम हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने सभी विधायकों के सामने रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। रेस में उनका नाम सबसे आगे भी चल रहा था। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।
आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि आतिशी मार्लेना सिर्फ एक डमी सीएम हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें! साथ ही मालिवाल ने कहा कि उनके माता-पिता ने अफजल गुरु को बचाने की पैरोकारी की।
#WATCH | Delhi: AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal says, "This is an extremely unfortunate day for Delhi. A woman like Atishi is going to become the CM of Delhi, whose own family fought a long battle to save terrorist Afzal Guru from death penalty. Her parents wrote mercy petitions… pic.twitter.com/Tr1Qgvq54C
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 17, 2024
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी थीं।
आप ने मांगा स्वाति मालीवाल से इस्तीफा
आतिशी पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के एक्स पर पोस्ट साझा करने पर आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि एक बात समझ लीजिए। स्वाति मालीवाल वो शख्स हैं जो राज्यसभा का टिकट तो आप से लेती हैं लेकिन प्रतिक्रिया देने की स्क्रिप्ट भाजपा से लेती हैं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए। अगर उन्हें राज्यसभा में रहना है तो उन्हें भाजपा से टिकट लेना चाहिए।