फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   As IIT Engineer, Can tell you 10 Ways to tamper with EVMs Says Kejriwal

चुनाव आयोग की खुली चुनौती के बाद केजरीवाल ने बताए EVM हैक करने के 10 तरीके

Sat, 22 Apr 2017 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Apr 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
As IIT Engineer, Can tell you 10 Ways to tamper with EVMs Says Kejriwal
Arvind Kejriwal
ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता को लेकर उठे सवालों को लेकर चुनाव आयोग ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, टेक्नोलॉजिस्टों और वैज्ञानिकों को मई में 10 दिन के अंदर ईवीएम मशीनों को हैक करने की खुली चुनौती दी थी। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनके पास 10 ऐसे तरीके हैं, जिससे ईवीएम हैक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में केजरीवाल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा, 'मैं एक आईआईटी इंजीनियर रह चुका हूं। मैं आपको ऐसे 10 तरीके बता सकता हूं, जिससे ईवीएम मशीन हैक हो जाएगी।'
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जब पुणे में एक निर्दलीय उम्मीदवार जीरो वोट पाने पर सवाल पूछ सकता है, तो हम ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल क्यों नहीं उठा सकते? गलत चीजों को लेकर हम अपनी आंखें बंद नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत से बौखलाए केजरीवाल ने कहा, 'आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए बीजेपी अपना पूरा दम लगा रही है। बीजेपी का एक मात्र लक्ष्य आप को हराना है। वे हमें तोड़ना चाहते हैं।' 
 

एमसीडी में बीजेपी ने 10 सालों में कुछ नहीं किया

As IIT Engineer, Can tell you 10 Ways to tamper with EVMs Says Kejriwal
Arvind Kejriwal

उन्होंने आगे कहा, 'हमने दिल्ली में बिजली बिल, टैंकर माफिया, स्कूल फीस और स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया और इन क्षेत्रों में बेहतर काम किया। क्या हमने इसके लिए पैसे लिए।

वे (बीजेपी) हमें टारगेट नहीं कर सकती।' केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में बीजेपी ने 10 साल तक राज किया, लेकिन इस दौरान एक भी काम ऐसे नहीं किए, जिससे जनता का भला हो। 

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली भारी जीत के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। केजरीवाल ने दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी की थी। चुनाव आयोग ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed