अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी बदलते ही कसा AAP पर तंज, दिल्ली के विकास पर खड़े किए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 10 माह तक भाजपा में रहने के बाद वापस कांग्रेस में लौटते ही पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली अपने चिरपरिचित अंदाज में आने आरंभ हो गई है, वहीं प्रदेश कांग्रेस ने भी उनको सम्मान देना आरंभ कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को उनको दिल्ली की आप सरकार के खिलाफ हमला करने के लिए मैदान में उतारा। खास बात यह है कि करीब 10 माह तक भाजपा ने उन्हें ऐसा अवसर नहीं दिया था, जबकि कांग्रेस ने एक सप्ताह के अंदर ही उनको मोर्चे पर उतार दिया।
पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में अरविन्दर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली का विकास करने में पूरी तरह विफल रही है।
सरकार शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, मेट्रो और समाज कल्याण के क्षेत्र में दिल्लीवासियों का विकास नही कर पाई है। वहीं बजट के लिए सरकार ने वित्त मंत्रालय और योजना विभाग की अभी तक एक भी बैठक नहीं बुलाई है।
जबकि वर्तमान बजट 2017-18 की समयसीमा 28 फरवरी को खत्म हो जाएगी और सरकार 2017-18 के तैयार संशोधित बजट लाने में भी विफल रही है।
विकास के लिए आवंटित बजट की राशि लैप्स हो रही है..
अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि सरकार का वर्तमान वर्ष 2017-18 का हजारों करोड़ रुपया बिना खर्च किए ही लैप्स हो जाएगा, जबकि पिछले वर्षों के दौरान 2015-16 में 4024 करोड़ रुपये और 2016-17 में 6245 करोड़ रुपये बिना खर्च किए लैप्स हो गए थे।
सरकार की सबसे बड़ी विफलता यही है कि लगातार तीन वर्ष से दिल्ली के विकास के लिए आवंटित बजट की राशि लैप्स हो रही है। इसी तरह विधायक फंड के तहत चल रही विकास योजनाएं बहुत ही धीमी गति से चल रही है।
दूसरी ओर अरविंदर सिंह लवली कहा कि 2017-18 के बजटीय भाषण के दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रत्येक तिमाही में आउटकम बजट तैयार करने का ऐलान किया था, लेकिन योजना विभाग की वेबसाईट के अनुसार सरकार ने एक भी तिमाही का आउटकम बजट तैयार नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के लिए प्लान फंड वर्ष दर वर्ष लैप्स होना बहुत शर्मनाक है।