फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Singh Lovely joining BJP Reaction of Congress and Aam Aadmi Party in delhi

Arvind Singh Lovely: कांग्रेस की आई पहली प्रतिक्रिया, अंतरिम प्रदेश अध्यक्ष बोले- वह एक मौकापरस्त इंसान हैं

Sat, 04 May 2024 05:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 May 2024 05:26 PM IST
सार

अरविंदर सिंह लवली के भाजपा में शामिल होने के बाद दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लवली एक मौकापरस्त व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
Arvind Singh Lovely joining BJP Reaction of Congress and Aam Aadmi Party in delhi
देवेंद्र यादव और अरविंदर सिंह लवली - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जिसके बाद कांग्रेस की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अरविंदर सिंह लवली एक मौकापरस्त व्यक्ति हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि कुछ लोगों की आकांक्षाएं और स्वार्थ की मंशा ज्यादा बढ़ जाती है। लवली वहीं है। जिन्होंने आप के साथ गठबंधन की वकालत की थी। आज उन्होंने बहाना बनाया क्योंकि उन्हें भाजपा में जाना था। लवली की कुछ मजबूरियां रही होंगी। लेकिन आज उनका चरित्र सबसे सामने आ चुका है। 

अरविंदर सिंह लवली के अलावा चार अन्य कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि ये सभी पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। आगे कहा कि कुछ लोगों का स्वभाव पार्टी से गद्दारी करने का होता है। आज उनका चरित्र सामने आ चुका है। इससे कोई खास अंतर नहीं आएगा। 

दीपक बाबरिया ने भी दी प्रतिक्रिया
अरविंदर सिंह लवली के अलावा अन्य चार कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर दिल्ली-हरियाणा के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज दीपक बाबरिया ने कहा कि मैं इसको झटका बिलकुल भी नहीं मानता हूं। किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे आप कोई ऐसा व्यक्ति बताएं जिसका लोगों पर प्रभाव हो। कोई एक व्यक्ति बताएं जो लगातार जीत रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed