फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejrwal's new sting

नए स्टिंग टेप में केजरीवाल ने खोया आपा, बोले अपशब्द

Sat, 28 Mar 2015 11:30 AM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejrwal's new sting
आम आदमी पार्टी की अंदरूनी कलह अब तू-तू, मैं-मैं से आगे बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में आप नेताओं की ताबड़तोड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल का एक और नया टेप सामने आया। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री को कई बार अमर्यादित भषा का प्रयोग करते हुए सुना गया।
विज्ञापन


टेप में केजरीवाल ने बताया कि पिछले चार दिनों से प्रो. आनंद कुमार और रंजीत झा उनसे कई मांग सामने रख रहे थे। जब उनकी मांगें मान ली गईं, तो वे यह कहने लगे कि हम तो बार्गेनिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


यह कहते हुए केजरीवाल ने आपा खो दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। यही नहीं, उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को पार्टी से लात मारकर बाहर कर देना चाहिए।

आप छोड़ केजरीवाल बनाएंगे नई पार्टी

Arvind Kejrwal's new sting

शुक्रवार को सामने आए इस टेप में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। टेप में अरविंद केजरीवाल को यह भी कहते सुना गया कि वह आम आदमी पार्टी छोड़ देंगे और अपने 67 विधायक लेकर नई पार्टी बनाएंगे।

इस टेप में केजरीवाल ने कहा कि उन्हें लगातार काम करने से रोका जा रहा है। इसलिए वह आप छोड़ने का मन बना रहे हैं। अब वह इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते। न ही योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार, अजीत झा जैसे लोगों के साथ काम करना चाहते हैं।

टेप में ये बातें केजरीवाल आप कार्यकर्ता उमेश सिंह से कर रहे हैं, जो उन्हें योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार के साथ काम करने के लिए मना रहा है। लेकिन का तर्क है कि ये वे लोग हैं, जो उन्हें दिल्ली चुनाव हराने के लिए काम कर रहे थे, वे उनके साथ काम नहीं कर सकते।

कौन है केजरीवाल का स्टिंग करने वाले उमेश सिंह

Arvind Kejrwal's new sting

उमेश सिंह बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। इसने अखिल भारतीय विश्व हिन्दू परिषद (एबीवीपी) से अपनी राजनीति शुरुआत की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के पहले आप से जुड़ गए।

जब केजरीवाल बनारस में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार में कर रहे थे, उन्हीं दिनों केजरीवाल ने खुद एक सभा में टोपी पहनाकर इन्हें सदस्यता ग्रहण कराई थी। लोकसभा चुनाव के बाद उमेश सिंह को बिहार पर्यवेक्षक बनाया गया।

अब उन्होंने यह टेप जारी किया है। उनके मुताबिक वे केजरीवाल को मनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वह की भाषा सुनकर वह काफी निराश हुए और मीडिया के सामने रखने का निर्णय किया।

विज्ञापन

अरविंद छोटा भाई है, गाली दिया तो क्या हुआ

Arvind Kejrwal's new sting

अरविंद केजरीवाल ने कुछ कह दिया होगा। छोटा भाई है। कोई एतराज नहीं। व्यक्तितगत अपमान हुआ तो इससे क्या फर्क पड़ता है। इस तरह के उतार-चढ़ाव चलते रहे हैं। -योगेंद्र यादव, आप नेता

हम-आप निजी बातचीत में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप पार्टी को तोड़ने की कोशिश करेंगे तो आदमी को गुस्सा आ ही जाएगा और जब आप गुस्से में होते हैं तो मुंह से गाली निकल जाती है। इस पूरे मामले में एक बड़ी साजिश नजर आती है। आखिर ऐसे सभी टेप उसी दिन क्यों सामने आते हैं, जब प्रशांत भूषण बड़े खुलासे का ऐलान करते हैं। - आशुतोष, आप नेता

मुझे केजरीवाल की भाषा सुनकर बहुत निराशा हुई। उनसे इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। -प्रशांत भूषण

मैं सपने में भी ऐसे अपमान की कल्पना नहीं कर सकता। मैं अरविंद केजरीवाल के इस हरकत से बहुत अपमानित महसूस कर रहा हू, अपराधी महसूस कर रहा हूं। -प्रो आनंद कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed