अमित शाह ने दिया केजरीवाल के पत्र का जवाब, कहा- तीन दिन पहले ही आईटीबीपी को दे दिए थे निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राधा स्वामी सत्संग व्यास कैंपस में बन रहे 10 हजार बेड वाले कोविड केयर सेंटर का नीरिक्षण करने का न्योता दिया। केजरीवाल ने लिखा है कि दस हजार बेड वाला कोविड केयर सेंटर तैयार हो रहे हैं, आप आएं और इसका नीरिक्षण कर लें।
इसके साथ ही केजरीवाल ने अमित शाह से इस सेंटर में आईटीबीपी और आर्मी से डॉक्टर व नर्सों को तैनात करने का आग्रह भी किया।
Dear Kejriwal ji,
It has already been decided in our meeting 3 days back and MHA has assigned the work of operating the 10,000 bed COVID Care Centre at Radha Swami Beas in Delhi to ITBP. The work is in full swing and a large part of the facility will be operational by 26th Jun. https://t.co/VLMOQdEseY— Amit Shah (@AmitShah) June 23, 2020विज्ञापन
पत्र का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा प्रिय केजरीवाल जी, तीन दिन पहले ही हमारी बैठक में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के राधा स्वामी ब्यास में 10,000 बिस्तर कोविड केयर सेंटर के संचालन का काम आईटीबीपी को सौंपने का निर्णय लिया है। काम पूरे जोरों पर है और फैसिलिटी का बड़ा हिस्सा 26जून तक चालू हो जाएगा।
गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को यह भी बताना चाहूंगा कि कोविड रोगियों के लिए 250 आईसीयू बेड के साथ 1000 बेड का पूर्ण अस्पताल विकसित किया जा रहा है। डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट फैसिलिटी का निर्माण कर रहे हैं। सशस्त्र बल के जवान इसे तैयार करेंगे। यह केंद्र अगले 10 दिनों में तैयार हो जाएगा।
एलएनजेपी के सामने शहनाई बैंक्वेट में बनाया 100 बेड वाला इमरजेंसी कोविड केयर सेंटर
अनलॉक-1 के दौरान राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले और अस्पताल में बेड के अभाव में दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल के सामने स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में 100 बिस्तरों का इमरजेंसी कोविड-19 केयर सेंटर बनाया गया है। इसमें कोरोना मरीजों को रखा जाएगा और बुधवार को कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया जा सकता है।