फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal warns people who are misbehaving with doctors and nurses

चिकित्सकों और नर्सों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार, मुख्यमंत्री बोले, ऐसे लोगों को दिलाएंगे सख्त सजा

Thu, 09 Apr 2020 09:02 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 09 Apr 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal warns people who are misbehaving with doctors and nurses
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को सख्त चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टरों व नर्सों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार सुनिश्चित करेगी कि ऐसे लोगों को सख्त सजा दिलवाई जाए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि बुधवार को सफदरजंग अस्पताल के दो चिकित्सकों के घर जाने पर उनके साथ कॉलोनी के लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। लोगों ने कहा कि कोरोना प्रभावितों का इलाज करने वाली चिकित्सक इलाके में संक्रमण फैला देंगी। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को समझना चाहिए कि ये डॉक्टर व नर्स हमारी जिंदगी बचा रहे हैं। अगर यह काम करना बंद कर रहे तो हमारे के लिए कितनी बड़ी दिक्कत खड़ी हो जाएगी। वह कोरोना मरीजों के बीच रहकर हमारे लोगों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे लोगों का शुक्रिया अदा करने की जगह उनको बेइज्जत किया जा रहा है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक में इस मसले पर चर्चा हुई। बैठक में पुलिस कमिश्नर भी मौजूद थे। इसमें स्पष्ट कहा गया गया कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिसने हरकत की थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लोगों को कड़ी चेतावनी है कि ऐसी हरकत आगे बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कठिन हालात में ऐसा करने वालों को सख्त सजा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन बांटने में अभी आ रही दिक्कत, जल्द ठीक हो जाएगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार 71 लाख राशन कार्ड धारकों के अलावा ऐसे लोगों को भी राशन दे रही है, जिनका राशन कार्ड नहीं है। स्कूलों में भी राशन बांटे जा रहे हैं।   लेकिन अभी थोड़ी दिक्कत आ रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगले दो तीन दिन में सब ठीक हो जाएगा। सब्र रखें, दिल्ली सरकार सबको राशन मुहैया कराएगी।

खर्च में और कटौती कर सकती है सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार अभी अपने खर्चों में और भी कटौती कर सकती है। केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली सरकार को तकरीबन टैक्स नहीं मिल रहा है। इसका असर राजस्व पर पड़ा है। बुधवार को फैसला लिया गया था कि वेतन और कोरोना वायरस से जुड़ी योजनाओं को लागू करने के अलावा दूसरे कोई काम नहीं होंगे। उनका कहना है कि आगे और भी कटौती करनी पड़ेगी। जब-जब सरकार यह कदम उठाएगी, उसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील की कि वह घर से निकलें तो मास्क जरूर पहनें। वहीं, जिन 21 इलाकों को सील किया गया है, वहां के  लोग सरकार को सहयोग करें। यह कदम लोगों की जान बचाने के लिए ही उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed