SSC पेपर लीक : केजरीवाल ने मुद्दे पर जताई नाराजगी, ट्वीट कर लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की परीक्षा में घोटाले को लेकर विरोध जता रहे छात्रों को समर्थन देने वाले लोग बढ़ते जा रहे हैं। योगेंद्र यादव, कांग्रेस के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके छात्रों का समर्थन कियाद है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार को परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि हजारों छात्र एसएससी एग्जाम की सीबीई जांच की मांग कर रहे है। ये मुद्दा हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा हैं। केंद्र सरकार को छात्रों की मांग तुरंत मान कर सीबीआई जांच करानी चाहिए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस समर्थन से छात्रों का उत्साह भी बढ़ा है। हालांकि विरोध कर रहे छात्र इस विरोध के पीछे किसी राजनीति दल के शामिल होने से इंकार कर रहे है।
स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने लिखा पीएम को पत्र
उधर बृहस्पतिवार को छात्रों का समर्थन करने विरोध स्थल पर पहुंची स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री को खुला खत लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है।
योगेंद्र यादव ने पत्र में कहा कि मुझे यह लिखते हुए बुरा लग रहा है कि देशभर के छात्र व छात्राएं देश की राजधानी दिल्ली में एसएससी एग्जाम में हुई गड़बड़ी को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। योगेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए लिखा की आपको इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। आपको युवाओं क मन की बात सुननी चाहिए।
वह युवा जो कि देशभर से आकर यहां विरोध कर रह है वह पूरे मामले की सीबीआई जांच कराना चाहते है। उनके पास जो प्रूफ है वह जांच को आगे बढ़ाने के लिए काफी है। ऐसे में आपको छात्रों की इस मांग पर ध्यान देकर पूरे मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए। मेरिट के आधार पर युवाओं को मौका मिलना चाहिए।