फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal says Delhi government did not delay in hanging Nirbhaya convicts

निर्भया के दोषियों की फांसी में दिल्ली सरकार ने नहीं की देरी: केजरीवाल

Fri, 17 Jan 2020 08:11 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal says Delhi government did not delay in hanging Nirbhaya convicts
arvind kejriwal - फोटो : ANI
निर्भया के दोषियों को फांसी देने में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में प्रकाश जावड़ेकर जी ने कुछ कहा था और स्मृति ईरानी जी ने भी कुछ कहा था। उन्होंने कहा कि एक दूसरे पर आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं है। बल्कि हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी होगी जहां बलात्कारियों को अपराध के 6 महीने के भीरत फांसी दी जाए।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी दिलाने में दिल्ली सरकार ने कोई देरी नहीं की है। दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सारे काम कुछ ही घंटे में पूरे कर लिए गए थे। आम आदमी पार्टी (आप) चाहती है कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।
विज्ञापन


केजरीवाल शुक्रवार को एक कार्यक्रम में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि निर्भया के दोषियों से संबंधित फाइलें कुछ ही घंटों में सरकार ने वापस कर दी थी। दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह ने भी कहा था कि दिल्ली सरकार व आप दोषियों को जल्द फांसी दिलाने के हक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिल्ली सरकार के मंत्री व शकूरबस्ती से आप उम्मीदवार सत्येंद्र जैन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों ने बीते विधानसभा चुनाव में भी ईमानदारी पर वोट दिया था। इस बार लोग दिल्ली सरकार काम पर वोट देंगे। केजरीवाल के मुताबिक, भाजपा मॉडल से फ्लाईओवर की लागत कई गुना बढ़ जाती। जबकि आप का मॉडल बजट कम देता है। 

आप सरकार ने एक-एक पैसा बचा कर दिल्ली वासियों को मुफ्त में सुविधाएं मुहैया कराई है। केजरीवाल ने दावा किया कि वह जब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, दिल्ली की मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही बताया कि भाजपा को वोट दिया तो सेवाएं बंद हो जाएंगी। केजरीवाल ने सलाह दी कि वोट डालने के दौरान लोगों को इस बात का ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed